बांग्लादेश में बम विस्फोट, पुलिसकर्मी की मौत, 12 घायल

ढाका, 7 जुलाई (आईएएनएस)। बांग्लादेश के किशोरगंज जिले में शोलाकिया के पास गुरुवार को ईद की नमाज शुरू होने से पहले हुए बम विस्फोट में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।

‘बीडीन्यूज 24’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ईद के नमाज स्थल से एक किलोमीटर दूर अजिमुद्दीन स्कूल के गेट पर सुबह लगभग नौ बजे बम विस्फोट हुआ, जिसमें हवलदार जहुरूल हक (30) की मौत हो गई।

यहां बांग्लादेश का सबसे बड़ा ईद मिलन समारोह आयोजित किया गया था।

अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह हमला किसने किया।

पुलिस अधिकारी ने सिन्हुआ को बताया कि विस्फोटों के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

अधिकारी ने बताया, “हम करीब से स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।”

ढाका के रेस्तरां में आतंकवादी हमले के सप्ताहभर के भीतर यह विस्फोट हुआ है। ढाका हमले में 20 लोगों की मौत हो गई थी जिसमें 18 विदेशी भी शामिल थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493