फिल्म निर्देशक दासारी नारायण राव का निधन

हैदराबाद, 30 मई (आईएएनएस)। दक्षिण भारत के ख्यातिलब्ध फिल्म निर्देशक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री दासारी नारायण राव का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे।

तेलुगू, तमिल और हिंदी भाषाओं में 125 फिल्में निर्देशित कर गिनीज बुक में नाम दर्ज करा चुके राव का यहां एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हुआ।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता राव ने 50 अन्य फिल्में भी निर्देशित की थीं।

लंबे समय से बीमार चल रहे राव को पिछले कुछ समय के दौरान कई बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इसी वर्ष उनका फेफड़े और गुर्दे का ऑपरेशन भी हुआ था।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मंत्रिपरिषद के सदस्य रह चुके राव का नाम कोयला घोटाले के आरोपपत्र में भी था।

राव की कुछ बेहद सफल फिल्मों में ‘प्रेमाभिषेकम’, ‘मेघा संदेशम’, ‘ओसी रामुलम्मा’ और ‘टाटा मनवाडू’ शामिल हैं।

राव तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता के जीवन पर फिल्म बनाने की योजना बना रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493