पणजी, 18 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय खान मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को लोकप्रिय बनाने में अपना योगदान देने के लिए फिल्म स्टार मुफ्त में काम करने को तैयार हैं।
तोमर ने गोवा में 5वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय धातु रीसाइक्लिंग सम्मेलन में कहा, “फिल्म कलाकारों को भारी राशि का भुगतान करने के बाद भी कॉरपोरेट को उनका समर्थन हासिल करना मुश्किल होता है, लेकिन आज यह स्थिति है कि दिग्गज कलाकार भी सरकार की एक कॉल पर स्वच्छ भारत के लिए मुफ्त में काम करने का प्रस्ताव देते हैं और निजी तौर पर योगदान देने के लिए तैयार होते हैं। यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि है।”
तोमर ने कहा, “मोदी जी के आह्वान की वजह से सफाई का मुद्दा राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है। आज हर व्यक्ति को लगता है कि उसे सफाई के क्षेत्र में योगदान देना चाहिए।”
dharmpath.com dharmpath