फीफा इंटरनेशनल चैम्पियंस कप की 2018 तक मेजबानी करेगा मेलबर्न

मेलबर्न, 27 जुलाई (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई प्रांत विक्टोरिया ने फीफा इंटरनेशनल चैम्पियंस कप के अगले तीन वर्षो की मेजबानी अधिकार हासिल कर लिए, जिसके अनुसार 2018 तक टूर्नामेंट की मेजबानी मेलबर्न करेगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इसी महीने मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर यूरोप की धुरंधर टीमों एएस रोमा, रियल मेड्रिड और मैनचेस्टर सिटी ने तीन मैचों में हिस्सा लिया, जिसे देखने 221,262 दर्शक स्टेडियम पहुंचे।

फुटबाल फेडरेशन आस्ट्रेलिया (एफएफए) ने सोमवार को राज्य के खेल मंत्री जॉन एरेना द्वारा मेजबानी का करार किए जाने के बाद यह घोषणा की।

खेल मंत्री एरेना ने कहा कि तीन वर्षो के लिए हुआ यह करार विक्टोरिया की अर्थव्यवस्था में 11 करोड़ डॉलर वाला हो सकता है।

उन्होंने कहा, “यह टूर्नामेंट दर्शकों और कारोबार के लिहाज से भी शानदार होगा। टूर्नामेंट की मेजबानी प्रांत के पर्यटन, नौकरी सृजन और दुनिया में प्रचार-प्रसार के लिहाज से फायदेमंद साबित होगा।”

खबरों के मुताबिक न्यू साउथ वेल्स भी मेजबानी हासिल करने की दौड़ में कड़ी प्रतिस्पर्धा दे रहा था, लेकिन जुलाई में हुए मैचों को मिली अपार सफलता को देखते हुए मेलबर्न को तीनों वर्षो की मेजबानी सौंप दी गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493