फुटबाल : टॉटनेहम ने डॉर्टमंड को हरा चैम्पियंस लीग क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

डॉर्टमंड (जर्मनी), 6 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लैंड के फुटबाल क्लब टॉटनेहम हॉट्सपर ने जर्मनी के क्लब बोरूसिया डॉर्टमंड को दूसरे चरण के मैच में 1-0 से मात देकर औसत 4-0 से जीत हासिल कर चैम्पियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, टॉटनेहम ने लंदन के वेम्बले स्टेडियम में खेले गए पहले चरण के मैच में 3-0 से जीत हासिल की थी। वह आठ साल के अंतराल के बाद चैम्पियंस लीग के अंतिम-8 में पहुंचा है।

पहले हाफ में दोनों टीमें गोल नहीं कर पाई। दूसरे हाफ में स्टार स्ट्राइकर हैरी केन ने माउसा सिसोको के पास को गोल में तब्दील कर इंग्लिश क्लब को बढ़त दिला दी।

जर्मनी के क्लब ने दूसरे हाफ में कुछ बदलाव किए लेकिन वह गोल हासिल नहीं कर सकी।

इस जीत से टॉटनेहम के कोच माउरिसियो पोछेटिनो को थोड़ी राहत मिली होगी। प्रीमियर लीग में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है जिससे पोछेटिनो पर दबाव है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493