भारत, पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी (लीड-1)

जम्मू, 6 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारत और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच बुधवार को भारी गोलाबारी हुई जिसे रक्षा अधिकारियों ने एक ही दिन में तीसरा संघर्षविराम उल्लंघन बताया।

सुबह करीब 10.30 बजे पाकिस्तान ने अपने नापाक मंसूबों को जारी रखते हुए एक दिन में तीसरी बार संघर्षविराम उल्लंघन किया।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, “रजौरी के नौशेरा और सुंदरबनी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों और तोपों से भारी गोलीबारी और गोलाबारी की गई।”

भारतीय सेना ने इसका दृढ़ता और प्रभावी तरीके से जवाब दिया।

पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के सुंदरबनी सेक्टर में मंगलवार को लगभग 10.30 बजे से संघर्षविराम का उल्लंघन कर गोलीबारी की। इसके बाद गोलीबारी अस्थायी तौर पर रुक गई।

राजौरी के नौशेरा सेक्टर और पुंछ के कृष्णाघाटी सेक्टर में मंगलवार को भी दोनों सेनाओं के बीच भारी गोलीबारी हुई थी।

इस दौरान राजौरी के कलाल इलाके में एक सैनिक घायल हो गया था।

इन दोनों जिलों में नियंत्रण रेखा से पांच किलोमीटर की दूरी के भीतर सभी शिक्षण संस्थान बंद हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493