फुटबाल : महिला विश्व कप जर्मनी ने आइवरी कोस्ट को हराया

ओट्टावा (कनाडा), 8 जून (आईएएनएस)। जर्मनी ने यहां जारी महिला फुटबाल विश्व कप के अपने ग्रुप मुकाबले में आइवरी कोस्ट को 10-0 से हरा दिया।

दो बार की विजेता जर्मन टीम ने आइवरी कोस्ट पर किसी प्रकार की दया नहीं दिखाई। आइवरी कोस्ट की टीम पहली बार विश्व कप में खेल रही है।

ग्रुप-बी के इस मुकाबले में जर्मनी के लिए सेलिया सासिक और अंजा मिटाग ने तीन-तीन गोल किए। अगले मैच में जर्मनी का सामना नार्वे के साथ होगा।

विश्व कप इतिहास की यह किसी टीम की दूसरी सबसे बड़ी हार है। जर्मनी ने 2007 विश्व कप में अर्जेटीना को 11-0 से हराया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493