फैक्कोफेक रिटेल फ्रेंचाइजी की शुरुआत

नई दिल्ली, 18 मार्च (आईएएनएस)। नकली प्रोडक्ट और न्यूट्रीशन सप्लीमेंट को भारतीय बाजार से खत्म करने के लिए फिटनेस एंटरप्रिनियर तरुण गिल ने अपना पहला फ्रेंचाइजी सप्लीमेंट स्टोर ‘फैक्कोफेक’ की शुरुआत की है।

‘फैक्कोफेक’, का मतलब है नकली चीजें फेंकना। इस अभियान का मकसद भी युवाओं को 100 फीसदी असली और अच्छी गुणवत्ता के प्रोडक्ट उपलब्ध कराना है। यह प्रोडक्ट किफायती होने के साथ युवाओं को स्वस्थ रखने में भी मददगार साबित होंगे।

तरुण की कोशिश है कि वह नकली उत्पाद के खरीदने पर रोक लगाएं साथ ही ग्राहकों को असली उत्पाद खरीदने के लिए प्रेरित करे। तरुण के मुताबिक ये उत्पाद खरीदने में भी सुरक्षित होंगे।

तरुण ने कहा, “एक उपभोगकर्ता के तौर पर मैंने देखा कि भारतीय बाजार में बेहद मुश्किल है अच्छी गुणवत्ता का उत्पाद खरीदना। मुझे सच में बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ा है खुदरा विक्रेताओं की खोज करने के लिए।’

तरुण ने कहा, “मेरे सोशल मीडिया कैंपेन ‘फैक्कोफेक’ ने भारतीय बाजार में नकली स्वास्थ्य उत्पादों को उजागर किया है। दुनिया भर में लगभग 20 लाख लोग इस पर विचार कर चुके हैं। जिसके बाद ही मेरे लिए भारतीय विक्रेता को एक ही स्टॉप और शॉप पर लाना बेहद जरूरी हो गया। जहां वह ऐसे उत्पादों को खरीद सकेंगे जिन पर वह भरोसा कर सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493