नवकलेवर महोत्सव पर राष्ट्रपति ने जारी किए स्मारक सिक्के

पुरी, 18 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यहां रविवार को नवकलेवर महोत्सव के अवसर पर 1,000 रुपये और 10 रुपये के स्मारक सिक्के जारी किए।

सरकार पहले ही इस महोत्सव की महत्ता को दर्शाने के लिए सिक्के जारी करने की घोषणा कर चुकी थी। इन सिक्कों पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के प्रतीक चित्र हैं।

राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि संस्कृत विज्ञान, कानून, दर्शन शास्त्र से अतिरिक्त आध्यात्मिकता की भाषा है।

वह हिंदुओं के प्रसिद्ध तीर्थ पुरी जगन्नाथ मंदिर के महत्ता के बारे में बोल रहे थे। यहां आदि शंकराचार्य, रामानुज, चैतन्य और गुरु नानक जैसे विभिन्न संतों और आध्यात्मिक गुरुओं ने यात्रा की और अपने मठ बनाकर भगवान जगन्नाथ की सेवा की।

इस समारोह में ओडिशा के राज्यपाल एस.सी. जमीर, पुरी गजपति महाराज दिब्यासिंघ देब, केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान और जुआल ओराम मौजूद थे।

राष्ट्रपति ने अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ रविवार को यहां श्रीमंदिर के दर्शन किए।

कोविंद की यात्रा के कारण मंदिर प्रशासन ने सुबह 6:30 बजे से 8:30 बजे तक जनता के लिए दर्शन पर रोक लगा दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493