फॉर्मूला-1 निदेशक चार्ली व्हिटिग का निधन

मेलबर्न, 14 मार्च (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियन ग्रां पी की शुरुआत से तीन दिन पहले गुरुवार को यहां फॉर्मूला-1 के रेस निदेशक चार्ली व्हिटिंग का छाती में समस्या के चलते निधन हो गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन में जन्म लेने वाले 66 वर्षीय व्हिटिंग यहां 2019 सीजन की शुरुआत से पहले आधिकारिक कार्य के लिए मौजूद थे।

इंटरनेशनल ऑटोमोबाइल फेडरेशन (एफआईए) अध्यक्ष जीन टॉड ने कहा, “मुझे चार्ली के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं उन्हें कई वर्षो से जानता था और वह एक महान रेस निदेशक थे। वह फॉर्मूला-1 के केंद्र में मौजूद थे और उन्होंने इस खेल की नैतिकता और भावना को मूर्त रूप दिया।”

व्हिटिंग ने 1997 में निदेशक का पद संभाल था। उन्होंने 1977 में अपने करियर की शुरुआत की थी और लगातार आगे बढ़ते गए।

उन्होंने गाड़ियों में नए जीवन रक्षक हेलो डिवाइस को भी आगे बढ़ाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493