फॉर्मूला-1 : हेमिल्टन ने शूमारकर का पोल पोजीशन रिकॉर्ड तोड़ा

मोंजा (इटली), 3 सितम्बर (आईएएनएस)। तीन बार फॉर्मूला-1 चैम्पियनशिप जीत चुके मर्सिडीज के ब्रिटिश चालक लेविस हेमिल्टन ने इटली ग्रांप्री. की क्वालीफाइंग रेस में पोल पोजीशन हासिल कर ली है।

अपने करियर में 69वीं बार पोल पोजीशन हासिल करने के साथ ही हेमल्टिन ने दिग्गज चालक माइकल शूमाकर का पोल पोजीशन रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

मोंजा में आयोजित क्वालीफाइंग रेस में हेमिल्टन ने अपने करियर में 69वीं बार पोल पोजीशन हासिल की, वहीं शूमाकर ने अपने करियर में 68 बार पोल पोजीशन हासिल की है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, हेमिल्टन ने इस सर्किट को एक मिनट और 35.554 सेकेंड में पूरा किया।

इस क्वालीफाइंग रेस में रेड बुल टीम के आस्ट्रेलियाई चालक डेनियल रिक्कियाडरे को तीसरा स्थान हासिल हुआ, वहीं रेड बुल के ही चालक मैक्स वस्र्टेप्पन दूसरे स्थान पर रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493