मोदी ने नए मंत्रियों को बधाई दी

नई दिल्ली, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कैबिनेट मंत्रियों और राज्य मंत्रियों के रूप में शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को बधाई दी और कहा कि इन लोगों के ज्ञान से उनकी सरकार को बहुत अधिक लाभ होगा।

मोदी ने ट्वीट किया, “मैं उन सभी को बधाई देता हूं, जिन्होंने आज शपथ ली। उनके अनुभव और ज्ञान से मंत्रिपरिषद को अपार लाभ मिलेगा।”

उन्होंने निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल और मुख्तार अब्बास नकवी को कैबिनेट मंत्री के रूप में पदोन्नत किए जाने पर विशेष रूप से बधाई दी। पूर्व राजनयिक हरदीप सिंह पुरी सहित नौ अन्य लोगों को राज्य मंत्री बनाया गया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493