‘फॉर कलर्ड गर्ल्स’ की नाटककार नटोजेक शेंज का निधन

लॉस एंजेलिस, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। मशहूर नाटक ‘फॉर कलर्ड गर्ल्स’ की लेखिका नटोजेक शेंज का निधन हो गया। वह 70 साल की थीं।

उन्होंने यह नाटक 1975 में लिखा था।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ ने बताया कि शेंज के परिवार के मुताबिक, उनका शनिवार को बोवी (मैरीलैंड) में निधन हो गया।

शेंज जो कवयित्री व लेखिका भी थीं, उन्हें 2004 में कई बार स्ट्रोक पड़ा था और उनका निधन असिस्टेड लिविंग फैसिलिटी में हुआ।

उन्होंने पुलित्जर पुरस्कार विजेता नाटक लिन नोटाज भी लिखा था। यह नाटक सात अश्वेत महिलाओं द्वारा नस्लवाद और हिंसा का सामना करने के बारे में था।

‘फॉर कलर्ड गर्ल्स’ का करीब 750 बार ब्रॉडवे में मंचन हुआ। टायलर पेरी ने ‘फॉर कलर्ड गर्ल्स’ फिल्म भी बनाई।

शेंज का जन्म न्यूजर्सी में हुआ था और उन्होंने बर्नार्ड कॉलेज से स्नातक और यूएससी से परास्नातक की डिग्री ली थी।

शेंज ने कई थिएटर कंपनियों के साथ काम किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493