राहुल गांधी उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचे (लीड-2)

उज्जैन/इंदौर, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे के तहत सोमवार को इंदौर होते हुए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंच गए हैं, जहां वह पूजा अर्चना कर रहे हैं।

उज्जैन के पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, राहुल लगभग पौने बारह बजे उज्जैन और फिर वहां से महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे।

उनके साथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ, प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद हैं। राहुल यहां बाबा महाकाल की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर रहे हैं।

इससे पहले राहुल विशेष विमान से लगभग सवा ग्यारह बजे इंदौर हवाईअड्डे पर उतरे। हवाईअड्डे पर राहुल का स्वागत कांग्रेस नेताओं ने किया, वह वहां से हेलीकॉप्टर से उज्जैन के लिए रवाना हुए। महाकालेश्वर मंदिर में पूजा के बाद राहुल उज्जैन के दशहरा मैदान में एक विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे।

तय कार्यक्रम के अनुसार, राहुल उज्जैन से रवाना होकर झाबुआ पहुंचेंगे, जहां वह कॉलेज ग्राउंड में आमसभा को संबोधित करेंगे। वह इंदौर वापस आकर वहां शाम 5.45 बजे से रोड शो करेंगे। वह रोड शो के बाद राजवाड़ा चौक पर एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस के अनुसार, राहुल अपने दौरे के दूसरे दिन 30 अक्टूबर को सुबह नौ बजे से दस बजे तक इंदौर रेडीसन में संपादकों, पत्रकारों, व्यापारी समुदाय एवं व्यवसायियों से चर्चा करेंगे।

वह उसी दिन धार और खरगोन में आमसभाओं को संबोधित करेंगे।

राहुल शाम 4.50 बजे महू पहुंचकर वहां अंबेडकर प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और महू में ही नया दशहरा मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे। वह शाम सात बजे सड़क मार्ग से इंदौर पहुंचकर विशेष विमान द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493