बिहार में 10 किलोग्राम का केन बम बरामद

गया, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के नक्सल प्रभावित गया जिले में पुलिस ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए एक पुलिया के नीचे लगाए गए 10 किलोग्राम का केन बरामद किया है।

आंटी के थाना प्रभारी मनोज कुमार ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, “नक्सलियों ने दौलपुर-मीठापुर सड़क मार्ग पर मीठापुर स्कूल के पास एक पुलिया के नीचे 10 किलो का केन बम लगाया था।”

उन्होंने बताया कि समय रहते इसकी सूचना पुलिस को मिल गई।

जिला पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा बटालियन की टीम ने इस बम निकाल कर निष्क्रिय कर दिया।

उन्होंने बताया, “यह अत्याधुनिक विस्फोटक था जो काफी शक्तिशाली था। नक्सलियों की योजना इस रास्ते से गश्ती पर निकलने वाले पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बलों को निशाना बनाया जाना था।”

कुमार के मुताबिक, क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493