नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। फ्रांस ने मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (एमटीसीआर) का 35वां सदस्य बनने पर भारत का स्वागत किया है। फ्रांस ने कहा है कि नई दिल्ली की साझेदारी जनसंहार के हथियारों के प्रसार और उनकी आपूर्ति प्रणाली के बेहतर नियंत्रण में योगदान करेगी।

यहां फ्रांस दूतावास से जारी एक बयान में फ्रांस के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है, “फ्रांस जनसंहार के हथियारों के प्रसार और उनकी आपूर्ति प्रणाली से मुकाबले की भारत की प्रतिबद्धता का स्वागत करता है।”
बयान में कहा गया है, “27 जून को भारत मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (एमटीसीआर) में साझेदार बन गया। फ्रांस ने इसकी स्वीकृति का समर्थन किया, जिसके लिए हमने मिलकर काम किया है।”
बयान में कहा गया है, “भारत की भागीदारी जनसंहार के हथियारों की आपूर्ति करने में सक्षम मिसाइलों या ड्रोनों में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों के प्रसार को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने में योगदान देगी।”
dharmpath.com dharmpath