लंदन, 27 जून (आईएएनएस)। क्रोएशियाई टेनिस स्टार मारिन सिलिक सोमवार को यहां जारी साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम विंबलडन के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।
सिलिक को हालांकि अमेरिका के ब्रायन बाकेर को हराने में थोड़ी दिक्कत हुई। वह यह मैच एक घंटे 50 मिनट में 6-3, 7-5, 6 -3 से जीतने में सफल रहे।
तीसरे दौर में जगह बनाने के लिए सिलिक को अब यूक्रेन के सर्गेई स्टाखोवस्की से भिड़ना होगा। स्टोखवस्की ने जापान के योश्हिीतो निशियोका को एक घंटे 27 मिनट में 6-3, 6-4, 6-4 से हराया।
dharmpath.com dharmpath