ट्रेन में शराबी ने किया हंगामा

नई दिल्ली से जबलपुर जाने वाली ट्रेन 12191 नई दिल्ली-जबलपुर एक्सप्रेस के एसी कोच बी-2 की 55 नंबर सीट पर यात्रा कर रहे यात्री ने पहले जमकर शराब पी। नशा चढ़ने के बाद उसने 57 नंबर सीट पर लघुशंका कर दी। इस पर कोच में बैठे यात्री भड़क उठे और उन्होंने शराबी यात्री को हटाने की मांग करते हुए इसकी शिकायत झांसी आरपीएफ और जीआरपी को दी।

सूचना मिलते ही जीआरपी व आरपीएफ के जवान प्लेटफार्म पर पहुंचे और ट्रेन आने पर मामले की जानकारी लेकर शराबी यात्री को उतारने का प्रयास किया। लेकिन शराबी ने पुलिस और कोच के यात्रियों से माफी मांग ली। इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी ने उसे छोड़ दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493