बंगाल : अवैध बंदूक कारखाने का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

कोलकाता, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में बुधवार को एक अवैध बंदूक कारखाने पर छापेमारी में कम से कम पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। इसकी जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने रबिंद्रनगर इलाके में चलाए जा रहे कारखाने से छापेमारी के दौरान 100 से ज्यादा बंदूकें और 9 किलो विस्फोटक जब्त किया।

पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार चौधरी ने कहा, “हमने आफताब हुसैन जिसके घर में कारखाना चलाया जा रहा था, सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। हमने 101 बंदूकें जब्त कीं, जिसमें 95 एक नली वाली बंदूकें और 9 किलो विस्फोटक शामिल हैं।”

पांच में से चार बिहार से बुलाए गए थे जबकि अन्य एक जिले के बसंती इलाके से था।

पुलिस के अनुसार, हुसैन और उसके लोग यहां बंदूकों को जोड़कर उन्हें बिहार और पश्चिम बंगाल में बेचते थे।

चौधरी ने कहा, “अब तक हमें जानकारी मिली है कि दक्षिण 24 परगना, उत्तरी 24 परगना और कोलकाता के साथ बिहार में बंदूकों की आपूर्ति हो रही है। हम देश के दूसरे हिस्सों में भी बंदूकों के आपूर्ति किए जाने की जांच कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493