कोलकाता, 14 जनवरी (आईएएनएस)। निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले यहां डिजिटल सिटिजन इंटरफेस की शुरुआत की। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए एक महीने के अंदर आयोग एक स्मार्टफोन एप जारी करेगा।

बीते साल बिहार चुनाव में ‘समाधान’ की सफलता के बाद चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की जरूरतों के हिसाब से इस साफ्टवेयर को इस महीने राज्य में अमल में उतारा।
आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “मोबाइल एप एक महीने के अंदर जारी कर दिया जाएगा। पहले इसे एंड्ररायड फोन के लिए जारी किया जाएगा। बाद में इसका इस्तेमाल विंडोज फोन में भी हो सकेगा।”
‘समाधान’ से सिर्फ लोगों की शिकायतों का ही निवारण नहीं होता, बल्कि इससे लोग चुनाव प्रक्रिया के बारे में अपनी राय भी दे सकते हैं। अधिकारी ने कहा कि हमने इसमें कई चीजें जोड़ी हैं। नागरिक अपने सवाल पोस्ट कर सकते हैं। हम जवाब देंगे।
समाधान के अलावा मतदाताओं के लिए ‘सुविधा’ और ‘सुगम’ नाम की दो और आईटी सेवाएं भी शुरू की जाएंगी।
dharmpath.com dharmpath