बंगाल : भाजपा उपाध्यक्ष 3 दिन की पुलिस हिरासत में

कोलकाता, 15 जनवरी (आईएएनएस)। यहां की एक अदालत ने रविवार को बंगाल इकाई के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। मजूमदार पर स्कूल सर्विस कमीशन के अभ्यर्थियों से रुपये लेने का आरोप है। अभ्यर्थियों से रुपये नौकरी दिलाने के नाम पर लिए गए।

विधाननगर अदालत में न्यायाधीश ने बचाव पक्ष के वकील की जमानत याचिका खारिज कर मजूमदार को जेल भेजने का आदेश दिया। उन्हें शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। भाजपा नेता को शिकायतकर्ता अरूप रतन रॉय की शिकायत पर विधाननगर उत्तरी पुलिस थाने में सात घंटे की गहन पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।

भाजपा नेताओं ने अदालत परिसर में शिकायतकर्ता रॉय पर हमला बोलते हुए कहा कि वह टीईटी परीक्षा का अभ्यर्थी नहीं है, उसे शिकायत करने का क्या हक है।

उन्होंने कहा, “शिकायतकर्ता खुद टीईटी परीक्षा का परीक्षार्थी नहीं है। यह पूरी तरह एक साजिश है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493