कोलकाता, 23 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने तीन लाख के नकली नोटों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
मालदा जिले के मोहनपुर गांव से शनिवार रात दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा, “आरोपी मालदा का निवासी है और बांग्लादेश से तस्करी कर 2.98 लाख मूल्य का नकली नोट लाया था। हमने उसके पास से कुछ मोबाइल फोन तथा सिम कार्ड भी जब्त किए हैं।”
इस साल बीएसएफ ने अब तक 1,83,10,500 रुपये मूल्य के नकली नोट जब्त किए हैं और गिरोह में शामिल 20 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पश्चिम बंगाल में नकली नोट बरामदगी के ऐसे कम से कम तीन मामलों की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जांच शुरू की है।
नकली नोटों पर लगाम के लिए बांग्लादेश के अधिकारियों के साथ मिलकर केंद्रीय एजेंसी मानक संचालन प्रक्रिया के विकास में लगी है।
dharmpath.com dharmpath