कोलकाता, 16 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में हुगली नदी में शनिवार रात हुई नौका दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी पुष्टि की।
नौका में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जो बर्दवान जिले में काल्ना के समीप दुर्घटना का शिकार हो गई। यह नदिया जिले के शांतिपुर की ओर जा रही थी।
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के एक अधिकारी ने कहा, “रातभर खोज अभियान चला और सोमवार सुबह तक हमने 13 शवों को बाहर निकाला।”
नदिया के जिलाधिकारी विजय भारती ने रविवार को 12 लोगों के लापता होने की जानकारी दी थी।
dharmpath.com dharmpath