बंगाल में हाथी ने ली 2 महिलाओं की जान

कोलकाता, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में गुरुवार को हाथी के हमले में दो महिलाओं की मौत हो गई और अन्य एक महिला घायल हो गई।

संभागीय वन अधिकारी पिनाकी मित्रा ने कहा कि तीन महिलाएं जंगल से मशरूम इकट्ठा करने गई थीं, तभी तीन हाथियों के हमले में अशोक शीत (45) और रबीबला दास (65) की मौत हो गई।

वहीं तीसरी महिला मीरा शीत (50) को गंभीर हालत में अस्ताल में भर्ती कराया गया।

हाथी के हमले की खबर फैलने के बाद स्थानीय लोगों के बांकुड़ा राजमार्ग अवरुद्ध कर दिया है। वे लोग पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस हस्तक्षेप के बाद राजमार्ग अवरुद्ध हटा लिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493