विश्व रैंकिंग में ज्वाला-अश्विनी 12वें पायदान पर खिसकीं

नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश की शीर्ष महिला युगल बैडमिंटन जोड़ी ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा गुरुवार को जारी विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की ताजा विश्व रैंकिंग में एक स्थान खिसक कर 12वें पायदान पर पहुंच गईं।

अगस्त में हुए विश्व चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में हारने वाली भारतीय जोड़ी उसके बाद जापान ओपन के पहले ही दौर में हार गई।

ज्वाला ने अस्वस्थ होने के चलते कोरिया ओपन से भी अपना नाम वापस ले लिया, जिसके कारण भारतीय जोड़ी को रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान हुआ।

मनु अत्री और बी. सुमीत रेड्डी की जोड़ी भी एक स्थान खिसककर पुरुष युगल वर्ग की रैंकिंग में 20वें पायदान पर पहुंच गई।

इस बीच महिला एकल वर्ग में देश की स्टार खिलाड़ी सायना नेहवाल शीर्ष वरीयता कायम रखने में सफल रही हैं।

देश की दूसरे नंबर की खिलाड़ी पी. वी. सिंधु भी 13वें पायदान पर कायम हैं।

पुरुष एकल वर्ग में किदांबी श्रीकांत पांचवें, पारुपल्ली कश्यप आठवें और एच. एस. प्रनॉय 16वें पायदान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493