कोलकाता, 20 जनवरी (आईएएनएस)।पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में मंगलवार को एक ट्रक के पलट जाने से पांच व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। ये सभी ट्रक में सवार थे।
पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना मंगलवार तड़के उस समय हुई, जब ईंटों से लदा एक ट्रक पलट कर खाई में जा गिरा।
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, ट्रक चालक सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
dharmpath.com dharmpath