बंगाल : सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में 2 गिरफ्तार

कोलकाता, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में बुधवार को दो युवकों को गिरफ्तार किया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “तीन दिन पहले 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ उसके घर से लगे खुले मैदान में सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।”

हरोआ पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, “उसी गांव के निवासी सबीर मोल्ला (19) और लालतू मोल्ला (22) को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। वे पीड़िता को जानते थे। रविवार रात घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी छिप गए थे।”

उन्होंने कहा कि दुष्कर्म पीड़िता की हालत स्थिर है। सोमवार सुबह उसे अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसे घर भेज दिया गया।

अधिकारी ने कहा, “पीड़िता और आरोपियों के बीच पहले से ही किसी रिश्ते की संभावना की भी जांच की जा रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493