दार्जिलिंग, 20 जून (आईएएनएस)। कोलकाता के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले से 10 किलोग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस चरस की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। एनसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एनसीबी और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सिलीगुड़ी फ्रंटियर के जवानों की एक संयुक्त कार्रवाई के दौरान सोमवार रात दार्जिलिंग जिले की पानीटंकी सीमा क्षेत्र से चरस की यह जब्ती की गई।
एनसीबी के जोनल निदेशक दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा, “पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के रहने वाले जावेद अख्तर (23) को दार्जिलिंग के पानीटंकी से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 1.1 करोड़ रुपये मूल्य की 10 किलोग्राम चरस बरामद की गई।”
अधिकारियों के अनुसार, जब्त चरस एक ट्राली वाले सूटकेश में नीचे छुपाकर रखी गई थी, जिसे अख्तर ने लिया हुआ था।
अधिकारी ने कहा, “आरोपी ने नेपाल के काठमांडू से चरस ली थी और वह इसे कोलकाता में एक सहयोगी को देने जा रहा था। यह माल वहां से हॉगकॉग जाना था।”
dharmpath.com dharmpath