बच्चों की तस्करी मामले में भाजपा ने कहा, ममता सरकार पर भरोसा नहीं

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में बच्चों की तस्करी रैकेट में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता जूही चौधरी की गिरफ्तारी के मद्देनजर, पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को पुलिस की कार्रवाई को छवि खराब करने वाला बताया और मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग की।

जूही चौधरी का नाम 17 बच्चों की तस्करी से जुड़ने के बाद वह बीते कुछ दिनों से फरार चल रही थी। उन्हें मंगलवार की रात पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग से गिरफ्तार किया गया।

विजयवर्गीय ने कहा, “ममता बनर्जी की सरकार में पुलिस एक राजनीतिक दल की तरह कार्य कर रही है। पुलिस स्टेशनों को पार्टी कर्यालय बना दिया गया है और अधिकारी (सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के) कैडर के तौर पर कार्य कर रहे हैं।”

इससे पहले नौकरी चाहने वालों से जबरन पैसा वसूलने के लिए भारतीय जनता पार्टी की बंगाल ईकाई के उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजुमदार की गिरफ्तारी का हवाला देते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि राज्य में भाजपा को हतोत्साहित करने के लिए तृणमूल गिरफ्तारी को एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रही है।

उन्होंने कहा, “मुझे पुलिस जांच पर कोई भरोसा नहीं है। साजिश की तहत एक के बाद एक हमारी पार्टी के नेताओं को गलत तरीके से फंसाया और गिरफ्तार किया जा रहा है। हमें इस बंगाल सरकार व पुलिस पर भरोसा नहीं है।

विजयवर्गीय ने कहा, “वे किसी भी हद तक जा सकते है। हम इस मामले की केंद्रीय एजेंसी से जांच कराना चाहते हैं।”

विजयवर्गीय ने जोर देकर कहा कि यदि पार्टी का कोई किसी भी सदस्य रैकेट में शामिल पाया गया तो पार्टी कार्रवाई करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493