नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। छात्रवृत्ति नेटवर्क ‘बड्डी4स्टडी’ योग्य छात्रों को सशक्त बनाने के उद्देश्य के तहत, छात्रवृति के माध्यम से उनकी योग्यता और प्रतिभा को निखारने के लिए की अद्वितीय पहल कर रहा है। इसके तहत देश भर में योग्य और जरूरतमंद 10 लाख छात्रों को 100 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान किया जाएगा।

बड्डी4स्टडी छात्रवृत्ति समाधान उपलब्ध कराने वाला नेटवर्क है। यह छात्रों को ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन करने की सुविधा प्रदान करता है। इसने पहले ही इसने 6500 छात्रों को 5 करोड़ रुपये से अधिक की छात्रवृत्ति प्रदान किया है। बड्डी4स्टडी आवेदन प्रक्रिया को व्यवस्थित बना कर योग्य आवेदकों को छात्रवृत्ति प्रदाताओं से संपर्क बनाने में सक्षम बनाता है।
इस बारे में बड्डी4स्टडी के सह संस्थापक आशुतोष बुरनवाल ने बताया, “हमारा उद्देश्य देश भर में योग्य और जरूरतमंद 10 लाख छात्रों को 100 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान करना है। प्रौद्योगिकी और कृत्रिम इंटेलिजेंस उपकरणों की मदद से, हमने स्कॉलर ट्रैकिंग सिस्टम, स्टुडेंट मैनेजमेंट पैनल और स्कॉलरशिप मैनेजमेंट सर्विसेज शुरू की है जो हमें देश भर में प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान करने और उन्हें छात्रवृत्ति प्रदान करने वाली संस्थाओं के साथ जोड़ने में मदद करेगी। हम स्कॉलर के विकास पर भी नजर रख रहे हैं ताकि उनके अपने सपनों को प्राप्त करने के लिए उन्हें परामर्श दिया जा सके।”
इस स्टार्टअप की एक सह संस्थापक मानस्वी सिंह ने कहा, “इसे शुरू करने का विचार तब आया जब एक बड़ी और मंजूरी दी गयी छात्रवृत्ति हर तबके के छात्रों तक पहुंचने में असफल हुई और उसका उपयोग नहीं हो पाया। इसने हमें मौजूदा छात्रवृत्ति के माध्यम से योग्य छात्रों को सशक्त बनाने, उनकी योग्यता और प्रतिभा को निखारने के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए दृष्टिकोण प्रदान किया।”
dharmpath.com dharmpath