बदलाव के लिए सच बोलना जरूरी : ‘मीटू’ पर राहुल

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को ‘मीटू’ मूवमेंट पर कहा कि बदलाव लाने के लिए सच को तेज और स्पष्ट तौर पर कहने की जरूरत है।

राहुल ने ट्वीट कर कहा, “अब समय आ गया है कि सभी लोग महिलाओं के साथ सम्मान और गरिमा से पेश आने का सलीका सीखें। मुझे खुशी है कि ऐसा नहीं करने वालों के लिए अब जगह खत्म हो रही है। बदलाव लाने के लिए सच को तेज और स्पष्ट तौर पर कहने की जरूरत है।”

राहुल ने गुरुवार को कहा था कि यह मुद्दा बहुत बड़ा है और बाद में संवाददाता सम्मेनल में इस पर विस्तार से बात करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493