बनारस में बाबतपुर हवाईअड्डे से संदिग्ध गिरफ्तार

वाराणसी, 4 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल हवाईअड्डे पर गुरुवार सुबह एक संदिग्ध युवक पकड़ा गया। युवक पार्किं ग एरिया में घूम रहा था। खुफिया विभाग की टीम उससे पूछताछ कर रही है।

अधिकारियों ने बताया कि वह बार-बार अपना नाम व पता बदल रहा है। युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, बाबतपुर हवाईअड्डे पर सुबह करीब 10 बजे पार्किं ग एरिया में युवक को देखा गया। वहां मौजूद इंटेलिजेंस टीम के अधिकारी ने टोका तो युवक भागने लगा। इस पर उसे दौड़कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम पिंटू और बनारस का रहने वाला बताया।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के डिप्टी कमांडेंट सुब्रत झा ने बताया कि जांच के लिए उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493