बसने से पहले उजड़ा सोनम का घर

ऐसा हुआ उप्र के कौशांबी के मंझनपुर में, जहां सोनम गुप्ता की शादी होने के तीन दिन पहले फेसबुक पर वायरल हुए बेवफाई के चर्चे सुन लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया।

इसके बाद जहां कल तक खुशियों के डोल बज रहे थे। वहां अब मातमी सन्नाटा पसरा पड़ा है। सबसे बड़ी बात सोनम व उसके परिवार को उस गुनाह की सजा मिली, जो उसने कभी किया ही नहीं।

जनपद कौशांबी के मंझनपुर क्षेत्र के करारी स्थित एक गांव की रहने वाली सोनम गुप्ता नाम की युवती की शादी फतेहपुर जिले के धाता क्षेत्र के किराना व्यापारी के बेटे से तय थी। 21 नवंबर को बारात आनी थी। इससे पहले 15 नवंबर को तिलकोत्सव था।

दोनों पक्षों ने धूमधाम के साथ तिलक की रस्म अदायगी की। सबकुछ ठीकठाक चल रहा था। दोनों तरफ हंसी-खुशी के बीच शादी की तैयारियां चल रही थीं। शादी के कार्ड बंट गए थे। हलवाई, टेंट दूध, सब्जी आदि जरूरी सामानों की बुकिंग पहले ही हो चुकी थी। इसी बीच सोशल मीडिया में वायरल हुई एक नोट सारी खुशियां काफूर कर दीं।

‘सोनम गुप्ता बेवफा है’ लिखी इस नोट को देखने के बाद लड़के वाले भड़क गए। उन लोगों ने बगैर किसी देरी के बारात से तीन दिन पहले शादी करने से इनकार कर दिया। लड़के वालों का कहना है कि संभव है कि सोनम गुप्ता नाम की लड़की यही हो सकती है। ऐन वक्त लड़के वालों की तरफ से रिश्ता ठुकराए जाने की खबर सुनते ही कन्या पक्ष स्तब्ध रह गया।

कन्या पक्ष के लोगों ने रिश्तेदारों की मदद से लड़के वालों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन लड़के वाले नहीं माने। इस घटना ने कन्या पक्ष को इस कदर तोड़ दिया कि वह न कुछ कर पा रहे और न कुछ कह पा रहे हैं, लेकिन आंखों से उनका दर्द बार-बार झलक रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493