बसपा की अगली सरकार का मुख्य एजेंडा गुंडों को जेल भेजना : मायावती

उन्होंने कहा कि अगली सरकार बनने पर जनहित का पूरा सम्मान करके किसी को भी ना बख्शते हुए काफी सख्ती के साथ ‘कानून द्वारा कानून का राज’ स्थापित किया जाएगा।

मायावती ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि सपा सरकार के जंगलराज ने पूरे प्रदेश में हर स्तर पर लोगों का अमन-चैन से जीना मुहाल कर दिया है। हर तरफ गुंडई, दबंगई व सरकारी जमीन के साथ-साथ अवैध तरीके से लोगों की निजी सम्पत्तियों पर भी कब्जे का अभियान जारी है। इस कारण लोगों का जान व माल, कुछ भी सुरक्षित नहीं बचा है।

उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर बसपा ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ के सिद्धांत पर चलते हुए सभी लोगों तक विकास का लाभ पहुंचाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493