उन्होंने कहा, “बसपा सरकार में ही गुंडागर्दी का खात्मा होता है, अपराधी या तो जेल में होते हैं या फिर प्रदेश छोड़कर भाग जाते हैं।” दहिया सोमवार को उत्तर प्रदेश दलित पिछड़ा एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष तेजपाल जाटव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा, “प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार में अपराध व गुंडागर्दी चरम पर है। प्रदेश की जनता इस माहौल से तंग आ चुकी है और बसपा शासन को याद करती है।”
दहिया ने कहा कि प्रदेश में बसपा की सरकार बनने पर कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त कर एक भयमुक्त समाज की स्थापना होगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर चल रही है और आने वाली सरकार मायावती की बनेगी।
dharmpath.com dharmpath