मप्र : कांग्रेस विधायक दल का नेता हाईकमान तय करेगा

भोपाल, 20 फरवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश कांग्रेस विधायक दल ने सोमवार को सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर नेता प्रतिपक्ष तय करने का अधिकार पार्टी हाईकमान को सौंप दिया है।

नेता प्रतिपक्ष के चयन के लिए पर्यवेक्षक बनकर आए अजय माकन ने विधायक दल की बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया, “विधायकों ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया। इस प्रस्ताव में कहा गया है कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष तय करेंगे।”

ज्ञात हो कि राज्य विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार से शुरू हो रहा है और कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे का अक्टूबर में निधन हो जाने के बाद से यह पद रिक्त है। इस पद के लिए कांग्रेस में कई विधायक दावेदार हैं। सभी अपना जोर लगा रहे हैं। अब फैसला हाईकमान को करना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493