उप्र : आबकारी टीम ने पकड़ी 55 लाख की शराब, 2 गिरफ्तार

जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप यादव ने बताया, “बीती रात सूचना मिली थी कि चंडीगढ़ से एक ट्रक में पत्थर की टाइल्स और समोसम में छुपाकर शराब की बड़ी खेप तस्करी की जा रही है, जिसके आधार पर तीन टीम में 15 आबकारी निरीक्षक व सिपाही ने रविवार की रात से ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया। सोमवार सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रक को आबकारी टीम ने धर दबोचा।”

ट्रक से 950 पेटी गोवा स्पेशल प्रीमियम शराब बरामद किया गया है जो केवल अरुणाचल प्रदेश में बिकने के लिए अधिकृत है। इसके अलावा 1000 पीस टाइल्स और समोसम के बैग बरामद किए गए, जिनके बीच शराब की पेटियां छुपा कर रखी गई थी।

आबकारी टीम ने ट्रक चालक मध्यप्रदेश निवासी अब्दुल और बलिया निवासी महेश को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने बताया, “शराब की खेप बालिया में वकील नाम के शख्स को सौंपनी थी। ये खेप आगामी चार मार्च को बलिया में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं में वितरित करनी थी।” आबकारी विभाग ने इसकी सूचना बलिया पुलिस को दे दी है। इस बात की जांच की जा रही है कि किस प्रत्याशी के लिए तस्करी कर शराब ले जाया जा रहा था।

कुलदीप यादव ने बताया, “गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों के साथ-साथ मौर्या डिस्टिलरी के डायरेक्टर्स टाइल्स की विक्रेता कंपनी लक्ष्मी हार्डवेयर, मोहाली समोसम की विक्रेता कंपनी गोयल प्लाईवुड, ट्रक मालिक चंडीगढ़ निवासी मंशा अली के साथ ही सभी के विरुद्ध एक्साइज एक्ट व गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493