पुलिस के अनुसार, खीरी के नौगवा निवासी मुकेश की बारात शाहजहांपुर के पुवायां के गंगसरा इलाके में शनिवार की रात आई थी। सभी बारात सड़क पर खड़े थे। इस बीच गौरीफंटा से दिल्ली जा रही शाहजहांपुर डिपो की बस ने बारातियों को रौंद दिया।
इस हादसे में दूल्हे के पिता सत्य प्रकाश, बहनोई रमेश और लखीमपुर के रहने वाले कांग्रेस नेता अरुण वाजपेयी और एक अन्य बाराती की मौत हो गई। अन्य आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने छानबीन कर हादसे में माए गए लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
dharmpath.com dharmpath