ढाका, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की यात्रा पर जाने वाली महिलाओं को ई-टोकन या पहले से बगैर समय लिए वीजा का आवेदन करने में समर्थ बनाने वाली भारतीय उच्चायोग की पायलट योजना गुरुवार को समाप्त हो जाएगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ढाका ट्रिब्यून की रपट के अनुसार, इस लाभ की पेशकश तीन अक्टूबर को की गई थी, जिसके तहत बांग्लादेश की महिलाएं बगैर ई-टोकन के भारतीय वीजा प्राप्त करने में सक्षम हैं। उन्हें सिर्फ इतना करना है कि वे यहां गुलशन 1 इलाके में स्थित भारतीय वीजा आवेदन केंद्र में पहुंच जाएं।
आवेदन करने वाली महिलाओं को विमान यात्रा का कन्फर्म टिकट और भारत उनके साथ जाने वाले अपने परिवार के सदस्यों की ओर से पर्यटन वीजा का आवेदन देना है।
यह योजना केवल अक्टूबर माह में यात्रा करने वालों के लिए लागू है।
भारतीय उच्चायोग ने यह विशेष सुविधा सद्भावना के रूप में दी है, ताकि छुट्टियों के इस मौसम में भारतीय वीजा पाना आसान हो जाए और दोनों देशों के बीच के लोगों के संपर्क मजबूत हों।
dharmpath.com dharmpath