सऊदी अरब ने यमन से दागी गईं मिसाइलें नष्ट की

रियाद, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। सऊदी अरब की वायु सेना ने बुधवार को यमन की ओर से दागी गई दो बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट कर दिया।

रियाद, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। सऊदी अरब की वायु सेना ने बुधवार को यमन की ओर से दागी गई दो बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट कर दिया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, अरब गठबंधन के कमांडर ने एक बयान में कहा कि वायु सेना के अधिकारियों ने उस अड्डे को नष्ट कर दिया, जहां से दो मिसाइलें सऊदी अरब के जिजान क्षेत्र को लक्षित कर दागी गई थीं।

शिया हौती विद्रोही अक्सर सऊदी सीमा क्षेत्रों जिजान और नजरान को निशाना बनाकर मिसाइलें दागते रहते हैं।

अरब गठबंधन ने मार्च 2015 में यमनी राष्ट्रपति अब्द रुब्बुह मंसूर हादी के समर्थन में हौती विद्रोहियों के खिलाफ एक सैन्य अभियान शुरू किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493