बांग्लादेश भूमि सीमा विधेयक राज्यसभा से पारित

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश के साथ भूमि सीमा समझौते को कार्यान्वित करने वाला विधेयक बुधवार को राज्यसभा में पारित हो गया। इस विधेयक में दोनों देशों के बीच कुछ परिक्षेत्रों के हस्तांतरण का प्रावधान है।

राज्यसभा में संविधान विधेयक, 2013 के समर्थन में 180 मत पड़े जबकि इसके विपक्ष में एक भी मत नहीं पड़ा। यह संविधान का 119वां संशोधन है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार सुबह हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस विधेयक को मंजूरी दे दी गई थी। इस विधेयक में बांग्लादेश के साथ असम, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मेघालय के क्षेत्रों के आदान-प्रदान के समझौते को क्रियान्वित करने का प्रावधान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493