बांग्लादेश सीमा पर 12 लाख रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद

कोलकाता, 23 नवंबर (आईएएनएस)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल तस्करी कर लाए जा रहे 12 लाख रुपये के नकली नोट सोमवार को जब्त किए।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि नकली नोटों की जब्ती मालदा जिले के दौलतपुर सीमा चौकी क्षेत्र में हुई है।

प्रवक्ता ने कहा, “ये नकली नोट एक थैले में रखे हुए थे, जिसे अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भारतीय सीमा की तरफ फेंका गया। बीएसएफ के एक गश्ती दल ने थैले को लेने का प्रयास करने वाले तस्करों को चुनौती दी। वे हालांकि भागने में सफल रहे। हमने बैग को जब्त कर लिया, जिसमें 11.99 लाख रुपये के नकली भारतीय नोट थे।”

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) राज्य में नकली नोटों से संबंधित कई मामलों की जांच कर रही है और इस मामले में देश भर में कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

बीएसएफ ने बंगाल की सीमा पर इस साल अबतक 2.34 करोड़ रुपये के नकली नोट जब्त किए हैं और इस संबंध में 22 तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493