बाइक सवार हमलावरों ने महिला को गोली मारी

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में किराने के दुकान से समान खरीदने जा रही 32 वर्षीया महिला को बाइक पर सवार दो हमलावरों ने गोली मार दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

घटना मगंलवार रात 10 बजे के आसपास की है, जब रहीमा बेगम जाकिर नगर की एक दुकान पर जा रही थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा, “महिला को अकेला पाकर घात लगाए बैठे दो अज्ञात हमलावरों ने उसपर दो चक्र गोलीबारी की, जिसमें से एक गोली उसके कंधे पर जा लगी।”

बेगम को एम्स के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया।

अधिकारी ने कहा, “बेगम जाकिर नगर में अपनी नाबालिग बेटी और मां के साथ रहती थी और और पड़ोसियों के मुताबिक वह भाजपा कार्यकर्ता भी है।”

पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिस्वाल ने कहा, “हम हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493