बारूदी सुरंग विस्फोट में सीआरपीएफ जवान शहीद

पटना, 19 जून (आईएएनएस)। बिहार के औरंगाबाद जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए एक बारूदी सुरंग विस्फोट में रविवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया।

पटना, 19 जून (आईएएनएस)। बिहार के औरंगाबाद जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए एक बारूदी सुरंग विस्फोट में रविवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया।

औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने मीडिया से कहा कि हमले में सीआरपीएफ के दो जवान घायल भी हो गए हैं।

यह घटना बंधु बीघा में उस समय हुई, जब पीड़ित तलाशी अभियान के बाद एक मोटरसाइकिल से लौट रहे थे।

मृतक की पहचान वरिष्ठ कांस्टेबल अपूर्व डेका के रूप में हुई है, जो असम के कामरूप का रहने वाला था।

घायल सीआरपीएफ जवानों को पहले गया जिले के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उन्हें पटना स्थानांतरित कर दिया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493