मेड्रिड, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। एटलेटिको मेड्रिड के डिफेंडर डिएगो गोडिन ने सोमवार को कहा कि वह यूरोपियन चैम्पियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में बार्सिलोना के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलने के लिए तैयार हैं।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, एटलेटिको ने बताया कि गोडिन को फिट घोषित कर दिया गया है।
चैम्पियंस लीग में 15 मार्च को ईंधोवेन के खिलाफ हुए मुकाबले में गोडिन चोटिल हो गए थे।
एटलेटिको की पूरी टीम बार्सिलोना के लिए रवाना होगी। इस टीम में चोटिल तिआगो मेंडेस, जोस गिमेनेज और ओलविर टोरेस भी शामिल हैं।
गोडिन अपने टीम के खिलाड़ियों के साथ पिछले गुरुवार से प्रशिक्षण ले रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath