बैंक परिसर में घुसकर बदमाशों ने सबसे पहले बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों के तारों को उजाड़ दिया, ताकि उनकी वारदात कैमरे में रिकार्ड न हो सके। पुलिस छानबीन में जुटी है।
बैंक के प्रबंधक अमित कौशल के मुताबिक, सोमवार की दोपहर करीब दो बजे 25 से 30 वर्ष उम्र के पांच बदमाश बैंक के अंदर घुसे। एक बदमाश ने उन्हें और दूसरे बदमाश ने कैश काउंटर पर बैठे बंैककर्मी की कनपटी पर पिस्टल लगा दी। बाकी बदमाशों ने बैंक के अन्य कर्मचारियों को अपने कब्जे में लेकर सभी को बैंक परिसर के ही एक कमरे में बंद कर दिया।
प्रबंधक के मुताबिक, बदमाश 15 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुटी। वारदात की जानकारी मिलते ही सदर विधायक राजकुमार यादव भी पहुंचे।
बैंक से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर कोतवाली और पौन किलोमीटर की दूरी पर एसपी कार्यालय स्थित है, बावजूद इसके बेखौफ बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दे दिया।
dharmpath.com dharmpath