शरद यादव ने जद-यू अध्यक्ष पद छोड़ा

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। जनता दल युनाइटेड (जद- यू) प्रमुख शरद यादव ने सोमवार को पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ दिया। इसी के साथ उनका एक दशक से भी अधिक समय तक का पार्टी अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त हो गया।

पार्टी के सूत्रों ने कहा, “इस समय बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी अध्यक्ष पद के लिए सबसे उपयुक्त हैं। सबसे अधिक संभावना यही है कि उन्हें यह जिम्मेदारी दी जाएगी।”

वर्ष 2003 में जब पार्टी का गठन हुआ, उसके बाद से शरद यादव लगातार तीन बार पार्टी प्रमुख रहे।

जदयू प्रवक्ता के. सी. त्यागी ने आईएएनएस से कहा, “शरद यादव ने पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ने का निर्णय लिया है क्योंकि पार्टी के संविधान में चौथे कार्यकाल का कोई प्रावधान नहीं है।”

त्यागी ने कहा कि इससे पहले यादव को तीसरी बार अध्यक्ष बनाए रखने के लिए पार्टी के नियमों में संशोधन किया गया था, क्योंकि तीसरे कार्यकाल के लिए भी कोई प्रावधान नहीं था।

जद-यू का अगला अध्यक्ष कौन होगा, इस बारे में उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493