बार्सिलोना के साथ दोबारा जुड़ने का सपना सच हुआ : डेनिस

बार्सिलोना, 6 जुलाई (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब सेविला और विलारियल के साथ दो सत्र बिताने के बाद बार्सिलोना में वापस लौटे मिडफील्डर डेनिस सुआरेज ने बुधवार को कहा कि उनका बार्सिलोना के साथ दोबारा जुड़ने का सपना सच हो गया।

उन्होंने बार्सिलोना को विश्व का सर्वश्रेष्ठ फुटबाल क्लब बताया है।

क्लब के साथ चार सत्रों का करार करने के मौके पर सुआरेज ने कहा, “मैं क्लब में वापस लौटकर काफी खुश हूं।”

क्लब की आधिकारिक वेबसाइट पर डेनिस के हवाले से लिखा गया है, “यह मेरे लिए सपना सच होने जैसा है क्योंकि मैंने जब क्लब छोड़ा था तब मेरा लक्ष्य हमेशा ही यहां वापस लौटना था और इसी के लिए मैंने लड़ाई लड़ी।”

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, उन्होंने जर्सी नंबर-6 पहनने पर अपनी खुशी जाहिर की। इस जर्सी को जावी हर्नाडेज और ब्राजील के डानी एल्व्स पहना करते थे। यह दोनों अगले सत्र से इटली के फुटबाल क्लब जुवेंतस के लिए खेलेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493