जकार्ता, 25 अगस्त (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के द्वीप बाली में इसी रविवार होने वाली मैराथन में लगभग 9,000 धावक हिस्सा लेंगे जिनमें विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं।
मैराथन के आयोजकों ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मेबैंक इंडोनेशिया के अध्यक्ष तास्विन जकरिया के हवाले से लिखा है कि इस मैराथन में अमेरिका, यूरोप, आस्ट्रेलिया, केन्या, इथोपिया और एशियाई राष्ट्रों के धावक हिस्सा लेंगे।
जकरिया ने कहा, “मेबैंक इंडोनेशिया सभी प्रायोजकों को धन्यवाद देता है।”
फुल मैराथन में लगभग 2,500 धावक हिस्सा लेंगे जो 42,195 किलोमीटर की होगी जबकि 21,098 किलोमीटर की हाफ मैराथन में 3,500 धावक हिस्सा लेंगे। इस मैराथन की कुल इनामी राशि 149,000 डालर रखी गई है।
dharmpath.com dharmpath