यशोदा अस्पताल के निशुल्क शिविर में 1200 की स्वास्थ्य जांच

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। यशोदा अस्पताल ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जिसमें 1200 लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं नि:शुल्क मुहैया कराई गई। लोगों को हाईट, बीपी, रैंडम ब्लड शुगर, पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट, ईसीजी, बॉडी फैट एनलाईजर, फूट्स स्कैन एवं न्यूरोपैथी टैस्टिंग जैसी सुविधाएं निशुल्क प्रदान की गईं।

यशोदा सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल, कौशाम्बी ने हाम्रो स्वाभिमान ट्रस्ट के साथ मिलकर यह शिविर लगाया जिसमें लोगों ने इंटरनल मेडिसिन, कार्डियोलोजी, रेस्पाइरेट्री मेडिसिन, क्लिनिकल साईक्लोजी, एण्डोक्रायनोलोजी, ऑथोर्पेडिक्स एवं फिजियोथेरेपी के जाने-माने डॉक्टरों से निशुल्क परामर्श लिया।

यशोदा सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के जीएम-ऑपरेशन्स एंड क्वालिटी डॉ. सुनील डागर ने कहा, “यशोदा सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल्स ज्यादा से ज्यादा लोगों तक विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए कृतसंकल्प है। इस आयोजन के द्वारा हमने लोगों को बेहतर एवं हेल्दी जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया।”

उल्लेखनीय रूप से इस आयोजन में नेपाल सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुआ और उन्होंने इन डॉक्टरों को फेलिसिटेट भी किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493